भारत
कार को खींचता रहा, सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
jantaserishta.com
12 Sept 2022 10:38 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देखें वीडियो।
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से दिलदहलाने वाली तस्वीर सामने आई है. शनिवार की रात यहां पर एक अनियंत्रित कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी और उसके बाद 2 किलोमीटर तक कार को खींचता गया. इस दौरान कार में चार लोग सवार थे. हादसे के कई सीसीटीवी फुटेज सामने आये हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है.
दरअसल, पुणे के शिरूर तालुका में शिक्रापुर के पास पुणे-नगर हाईवे पर शनिवार की रात करीब 10.45 बजे एक अनियंत्रित कंटेनर ने एक कार को टक्कर मार दी. फिर उसे करीब 2 किलोमीटर तक खींचता गया. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि अनियंत्रित कंटेनर ने चौपहिया वाहन को पलट दिया. इस दौरान कार में 4 लोग सवार थे.
अनियंत्रित कंटेनर जब कार को घसीट रहा था, तब चिंगारी निकल रही थी. करीब 2 किलोमीटर के बाद कार को कंटेनर ने छोड़ा. इस दौरान कार में बैठे 4 लोगों की सांसें अटकी हुई थी. फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. इस मामले में अभी पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है.
पुणे-अहमदनगर महामार्गावर शिक्रापूर जवळ कंटेनर आणि कारचा भीषण अपघात pic.twitter.com/rOhV3ar5GB
— Ankita Shantinath Khane (@KhaneAnkita) September 11, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





