भारत

कार डिवाइडर से टकराते ही हवा में उछली, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ दर्दनाक मंजर

jantaserishta.com
26 Feb 2025 1:00 PM IST
कार डिवाइडर से टकराते ही हवा में उछली, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ दर्दनाक मंजर
x
वीडियो सामने आया.
बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) के डोड्डबल्लापुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक (20) की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए. एक कार रोड पर तेज स्पीड में जा रही थी, तभी डिवाइडर से टकराई, पलटी और चार बार हवा में पलट गई. कार की स्पीड इतनी तेज थी कि कार पलटते वक्त अंदर बैठे 2 लोग हवा में उछलकर सड़क पर गिर गए.
बता दें कि यह हादसा डोड्डाबल्लापुर तालुक के कट्टिहोसाहल्ली के पास हुआ. यह चौंकाने वाली घटना हाईवे के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. कार में सवार पांच लोग घायल हो गए. इलाज के बाद भी ड्राइवर मोहम्मद यूनिस (20) ने दम तोड़ दिया. हादसे वाला इलाका डोड्डाबेलावंगला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आती है. मामले की जांच की जा रही है.
हादसे के बाद सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर हाईवे के बीच वाले ट्रैफिक आइलैंड पर चढ़ जाती है. इसके बाद कार पलट जाती है, जिससे आइलैंड पर धूल और घास उड़ती है और दो लोग सड़क पर उछलकर गिर जाते हैं.
तीसरी बार पलटने पर कार का अगला हिस्सा सड़क पर आ जाता है और चौथी बार पलटने पर कार पूरी तरह से सड़क पर लुढ़क जाती है. वीडियो के आखिरी हिस्से में कार एक तरफ गिर जाती है और उसका एक पहिया ट्रैफिक आइलैंड के दूसरी तरफ अपने आप घूमता हुआ दिखाई देता है. कार के रुकने के बाद भी एक शख्स को गाड़ी से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story