भारत

कार ने लड़के को मारी टक्कर, घसीट डाला, देखें वायरल VIDEO

jantaserishta.com
16 March 2023 10:43 AM IST
कार ने लड़के को मारी टक्कर, घसीट डाला, देखें वायरल VIDEO
x
पुलिस के मुताबिक कार चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में दिल्ली जैसा एक मामला सामने आया है। जहां कार सवार ने टक्कर मारने के बाद किशोर को घसीटा। इस घटना का 13 सेकंड का सीसीटीवी वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में तारीख 10 मार्च को दिखा रहा है। टक्कर मारने के बाद जब किशोर नीचे आ गया, तो उसके बाद भी कार सवार नहीं रुका। मामला गाजियाबाद के थाना कविनगर इलाके का है। घटना का जो सीसीटीवी सामने आया है, उसके मुताबिक थाना कवि नगर के गोविंदपुरम में एक युवक पैदल जा रहा है। उसी समय पीछे से एक कार आती है, जो इसको टक्कर मारती है। टक्कर के बाद यह युवक नीचे गिर जाता है, लेकिन कार सवार उसके बाद भी कार चलाता रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक कार चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
फिलहाल इस हादसे के बाद घायल किशोर की हालत ठीक है। घायल छात्र का नाम साकिब (15) है। वह कस्बा डासना में छज्जा बाजार का रहने वाला है। आजाद स्कूल में 9वीं में पढ़ता है। 10 मार्च को अपने चाचा दानिश को खाने का टिफिन देने के लिए जा रहा था। डीडीपीएस स्कूल गोविंदपुरम के पास सड़क क्रॉस करते वक्त स्विफ्ट ने साकिब को टक्कर मारी। कार सवारों ने उतरकर उसे देखने की जहमत तक नहीं उठाई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story