भारत

पर्यटन स्थल पर कार कुंड में गिरी, नजारा देख सहम गए लोग

jantaserishta.com
7 Aug 2023 4:28 PM IST
पर्यटन स्थल पर कार कुंड में गिरी, नजारा देख सहम गए लोग
x
देखें वीडियो.
इंदौर; मध्य प्रदेश के इंदौर में टूरिस्ट स्पॉट के कुंड में कार गिरने का वीडियो वायरल हुआ है. घटना सिमरोल घाट सेक्शन से 10 किलोमीटर दूर लुधिया कुंड की है. जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त कार में 12 साल की लड़की बैठी थी. जैसे ही कार कुंड में गिरी, लड़की के पिता वहीं पास में मौजूद थे. उन्होंने तुरंत बेटी को बचाने के लिए कुंड में छलांग लगा दी.
उनके अलावा और भी कई लोग मदद के लिए कुंड में कूद पड़े ताकि बच्ची को बचाया जा सके. इस दौरान लड़की और उसके पिता को चोट भी आ गई. दोनों को लोगों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि हादसा रविवार देर शाम हुआ. एक कपल अपनी 12 साल की बेटी को लेकर कुंड में घूमने पहुंचा था. पिता ने कार को वहीं कुंड के किनारे खड़ा कर दिया. वो भी बिना हैंडब्रेक लगाए. उनकी पत्नी और वो तो कार से बाहर निकल आए. लेकिन बेटी कार में ही बैठी रही. तभी अचानक से कार फिसलकर कुंड में जा गिरी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story