भारत

फलाईओवर से ग्रील तोड़कर नीचे जा गिरी कार, 2 घायल, VIDEO

jantaserishta.com
24 Aug 2023 5:15 PM IST
फलाईओवर से ग्रील तोड़कर नीचे जा गिरी कार, 2 घायल, VIDEO
x
गनीमत रही कि नीचे कोई मौजूद नहीं था।
गाजियाबाद: गाजियाबाद में सिहानीगेट थाना इलाके में पड़ने वाले फ्लाई ओवर की रेलिंग तोड़कर तेज रफ्तार कार नीचे गिर गई। कार में दो लोग सवार थे। दोनों घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चश्मदीदों के मुताबिक कार अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई दस फीट नीचे सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि नीचे कोई मौजूद नहीं था। जानकारी के मुताबिक सिहानीगेट थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर के उपर से कार ग्रिल तोड़ती हुई नीचे गिर गई। जिससे ड्राइवर और कार में मौजूद एक अन्य शख्स घायल हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर और सवार को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल चालक गाजियाबाद के नवयुग मार्केट का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। आसपास के सीसीटीवी को भी चेक किया गया। घटना को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story