भारत

कार ड्राइवर पगलाया, कई लोगों पर चढ़ा दी कार, दिखा भयानक मंजर

jantaserishta.com
28 Oct 2022 2:24 PM IST
कार ड्राइवर पगलाया, कई लोगों पर चढ़ा दी कार, दिखा भयानक मंजर
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें खौफनाक वीडियो।
नई दिल्ली: दिल्ली के अलीपुर इलाके में 26 अक्टूबर को एक कार सवार और बाइक सवार युवकों में बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि बहस के दौरान ही कार सवार युवक ने बाइक सवार युवकों को कार से कुचल दिया। कार से कुचलने के बाद 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बहस के कुछ ही देर बाद कार सवार युवक ने कुछ लोगों पर कार चढ़ा दी। कार से कुचलने के कारण 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कार चालक का नाम नितिन मान है। आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घायलों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। उनकी स्थिति गंभीर है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि ऐसी ही एक खबर बीते मंगलवार गाजियाबाद से आई थी। पार्किंग विवाद के चलते गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र में एक रिटायर्ड दरोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, कुंवरपाल जावली के रहने वाले एक रिटायर्ड दरोगा हैं। उनका बेटा अरुण अपने दोस्तों के साथ डिनर करने भोपुरा गया था। वहीं गाड़ी खड़ी करने को लेकर उसकी कुछ अन्य युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस की सर्विस पिस्टल लेकर भाग रहा था। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story