भारत

रेलवे फाटक से टकराई कार, मालगाड़ी निकलने के वक्त हुआ हादसा

jantaserishta.com
9 March 2023 6:21 PM IST
रेलवे फाटक से टकराई कार, मालगाड़ी निकलने के वक्त हुआ हादसा
x
फाटक और कार दोनों क्षतिग्रस्त.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में तेज रफ्तार सेंट्रो कार रेलवे फाटक से जा टकराई। इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि उस वक्त बैरियर गिरा हुआ था और मालगाड़ी निकल रही थी। शुक्र रहा कि बैरियर से टकराकर कार रुक गई, वरना ट्रैक पर पहुंचने पर उसके परखच्चे भी उड़ सकते थे। ये हादसा गाजियाबाद में कल्लूगढ़ी रेलवे फाटक पर हुआ। गेटमैन सतवीर सिंह के अनुसार, गुरुवार सुबह एक मालगाड़ी निकल रही थी। उन्होंने बैरियर नीचे गिराया हुआ था। दोनों तरफ का ट्रैफिक ब्लॉक था। इसी दौरान एक सेंट्रो कार तेजी से बैरियर में आकर टकराई। इससे बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कार के शीशे टूट गए। हालांकि ये शुक्र रहा कि कार वहीं पर रुक गई। कार चालक की पहचान कुशलिया गांव निवासी युवक के रूप में हुई। वो भी मामूली रूप से चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसको नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कार को वहां से हटाकर साइड किया गया। इस मामले में रेलवे की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत अभी तक नहीं दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story