भारत

कार ने सड़क किनारे चल रहे राहगीर को टक्‍कर मारकर कुचला, मौके पर ही मौत

jantaserishta.com
30 March 2022 5:54 PM IST
कार ने सड़क किनारे चल रहे राहगीर को टक्‍कर मारकर कुचला, मौके पर ही मौत
x
देखें लाइव वीडियो।

नई दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली के जनपथ इलाके में एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सड़क किनारे चल रहे शख्स को कुचल दिया. गंभीर घायल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. दुर्घटना का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. वहीं, पुलिस ने वाहन और आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी हैं.

इस हादसे की सूचना सुबह करीब 8 बजे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में दी गई. मौके पर पहुंची पहुंची ने देखा कि हादसे में घायल शख्स गिरधारी ( 39 वर्ष) गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ है. आनन फानन में उसे आरएमएल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक राज मिस्त्री के रूप में काम करता है.
पुलिस के मुताबिक, शुरुआत जांच में यह एक सड़क दुर्घटना प्रतीत होती है. इस मामले में आईपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story