भारत

हाई स्पीड में कार आई, रौंदती चली गई...लड़कियां घर के बाहर बना रही थीं रंगोली, VIDEO

jantaserishta.com
29 Oct 2024 11:41 AM IST
हाई स्पीड में कार आई, रौंदती चली गई...लड़कियां घर के बाहर बना रही थीं रंगोली, VIDEO
x
देखें भयानक वीडियो.
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने दो लड़कियों को कुचल दिया। लड़कियां घर के बाहर रंगोली बना रही थीं। तभी कार उनके ऊपर चढ़ गई। हादसे के बाद चालक कार से उतर कर भाग गया। हालांकि उसे पुलिस ने दबोच लिया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी की उम्र केवल 17 साल बताई जा रही है। वहीं इस हादसे में दोनों लड़कियां बुरी तरह घायल हो गई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह एरोड्रम थाना क्षेत्र की घटना है।
इस हादसे का एक 40 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क के दोनों तरफ कई लड़कियां अपने-अपने घरों के बाहर रंगोली बना रही हैं। तभी सड़क से एक तेज रफ्तार कार गुजरती है। गुलाबी रंग की साड़ी पहने एक महिला कार से बाल-बाल बचती है। तभी बेकाबू कार सड़क किनारे बैठी दो लड़कियों को कुचल देती है। टक्कर की तेज आवाज सीसीटीवी में कैद हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच जाती है। इसी दौरान गाड़ी से चालक उतर कर भाग जाता है।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीना ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने प्रियांशी प्रजापत (21) और नव्या प्रजापत (14) को सोमवार शाम रौंद दिया। दोनों लड़कियां उस समय घर के बाहर रंगोली बना रही थीं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कार से उतरकर भागे चालक को बेटमा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है और कार जब्त किए जाने के बाद उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'नौसिखिए कार चालक ने अपनी उम्र 17 साल बताई है। हम उसकी उम्र की पुष्टि के लिए जांच कर रहे हैं। वह अपने एक परिचित की कार चला रहा था।' डीसीपी ने आगे बताया कि कार से रौंदे जाने के कारण बुरी तरह घायल लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें में से एक की हालत गंभीर है। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना की सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story