भारत

सड़क पर आग का गोला बनी कार, लगी भीड़

jantaserishta.com
5 Nov 2022 1:26 PM IST
सड़क पर आग का गोला बनी कार, लगी भीड़
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उस समय हड़कंप मच गया जब चौराहे पर खड़ी होंडा सिटी कार (Honda City Car) अचानक से आग का गोला बन गई. घटना राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे की है. गनीमत यह रही कि कार सवार दो लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई.
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया. हालांकि, आगजनी की इस घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई.
जानकारी के अनुसार, चौराहे के बीच कार में आग लगने के कारण यातायात भी बाधित हुआ. बाद में पुलिस ने कार को चौराहे से हटा लिया, जिसके बाद यातायात बहाल हो पाया. वहीं कुछ लोग कार में लगी आग के वीडियो और फोटो लेते भी दिखे.
पुलिस ने बताया कि कार के इंजन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी है. गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.
उधर, गौतम पल्ली पुलिस स्टेशन के एसएचओ सुधीर अवस्थी ने बताया कि उन्हें 1090 चौराहे पर होंडा सिटी कार में आग लगने की सूचना मिली थी. पुलिस एवं दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. आग बुझाने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लगा. लेकिन आग इतनी भयानक थी कि गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story