भारत

90 करोड़ में प्राइवेट जेट खरीदने वाले कारोबारी चर्चा में, सब को चौंकाया, जानें कौन हैं?

jantaserishta.com
27 Jan 2025 11:51 AM IST
90 करोड़ में प्राइवेट जेट खरीदने वाले कारोबारी चर्चा में, सब को चौंकाया, जानें कौन हैं?
x
पहली लैंडिंग हुई.
रांची/गिरिडीह: देश के अमीर कारोबारियों में से एक झारखंड के सुरेश जालान ने पूरे परिवार के लिए एक प्राइवेट जेट खरीद लिया है. झारखंड के सबसे बड़े कार्बन रिर्सोस कंपनी के मालिक जालान ने 10 सीटों वाले विमान का 90 करोड़ रुपए में सौदा किया है.
दरअसल, देश के अमीर कारोबारियों में 299वां स्थान रखने वाले गिरिडीह के मशहूर उद्योगपति सुरेश जालान ने 90 करोड़ रुपये की लागत से एक प्राइवेट जेट खरीदा है. 10 सीटों वाले इस विमान ने स्विट्ज़रलैंड से उड़कर गिरिडीह हवाई अड्डा यानी बोरो एयरोड्रम पर अपनी पहली लैंडिंग की.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उस विमान का पूजन किया गया. विमान ने सिंगापुर के लिए अपनी पहली उड़ान भरी. यह कदम क्षेत्र में सुरेश जालान की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक कनेक्टिविटी की ओर संकेत करता है.
बता दें कि कारोबारी सुरेश जालान की कंपनी कार्बन रिसोर्सेज कार्बनयुक्त कच्चा माल बनाती है. इनका कारोबार भारत के 5 राज्यों में फैला हुआ है. दावा है कि कंपनी भारत में इलेक्ट्रोड पेस्ट की सबसे बड़ी और एकमात्र उत्पादक है, जिनकी क्षमता दो स्थानों पर 120,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है. इसके अलावा, कंपनी कैल्सिनेड पेट्रोलियम कोक, इलेक्ट्रिकली कैल्सिनेड एन्थ्रेसाइट, रैमिंग पेस्ट, कार्ब्युराइज़र और इंजेक्शन कार्बन भी बनाती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story