भारत

मर्डर हो गया व्यापारी का, ढाबे के पास वारदात, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
31 Aug 2025 2:09 PM IST
मर्डर हो गया व्यापारी का, ढाबे के पास वारदात, मचा हड़कंप
x
फैली सनसनी.
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले में एक घास व्यापारी की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना केराटू गांव में हुई. घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी की भी मदद ले रही है.
एक एजेंसी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले में एक घास व्यापारी की कुछ लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना शनिवार को केराटू गांव में हुई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष कुमार ने बताया कि अंकुश कुमार (27) मुज़फ़्फ़रनगर के नगला गांव से घास खरीदने के लिए केराटू गया था.
बाद में उसका शव मेरठ-करनाल राजमार्ग पर एक ढाबे के पास चोटों के निशान के साथ मिला. मृतक के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, अंकुश की अज्ञात कारणों से कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. आरोपियों का पता लगाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी को भी चेक किया जा रहा है. वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था. डेडबॉडी पर चोट के निशान थे. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story