भारत
कार की सीट बेल्ट का इस्तेमाल, फैली सनसनी, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
11 Jun 2025 4:34 PM IST

x
शव को नहर में ठिकाने लगाया.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक व्यापारी को उसके ही दोस्तों ने पैसों के लेनदेन में मार डाला. हत्यारोपियों ने कार की सीट बेल्ट से व्यापारी का गला घोंट दिया, फिर शव को गंग नहर में ठिकाने लगा दिया. मृतक व्यापारी के बेटे ने शक होने पर जब आरोपियों से अपने पिता के बारे में जानकारी लेनी चाही तो हत्यारों ने बेखौफ होकर साफ-साफ शब्दों में उससे कहा कि 'हमने तेरे बाप को खत्म कर दिया है.'
इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और दो आरोपियों को दबोच लिया. पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात कबूल ली है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर व्यापारी के शव को गंग नहर से बरामद कर लिया है.
दरसअल, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भारती कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय व्यापारी नवीन मित्तल सोमवार शाम उधारी के पैसों की वसूली करने के लिए घर से निकले थे. लेकिन देर रात तक घर लौटकर वापस नहीं आए. जिसके चलते परिजनों ने व्यापारी की खोजबीन की तो पता चला कि वह गांधीनगर स्थित अपने दोस्त नमन जिंदल की दुकान पर उधारी के पैसे मांगने के लिए गए थे, जहां पर नमन का साथी आतिश भी पहले से ही मौजूद था.
बताया जा रहा है कि इस दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर जब विवाद हुआ तो आरोपी नमन जिंदल और उसके दोस्त आतिश ने नवीन मित्तल की कार की सीट बेल्ट से गला घोंट कर हत्या कर दी. इसके बाद दोनों ने कार से शव को भोपा गंग नहर में ले जाकर ठिकाने लगा दिया.
इस वारदात से पर्दा उस समय उठा जब मृतक व्यापारी नवीन मित्तल देर रात तक घर नहीं लौटे तो उनके बेटे अभिषेक ने व्यापारी के मोबाइल की लोकेशन चेक की. इसपर पता चला कि व्यापारी गांधीनगर स्थित किराना व्यापारी नमन जिंदल की दुकान पर गए थे. ऐसे में परिजनों ने नवीन जिंदल की दुकान पर पहुंचकर नवीन के बारे में जानकारी ली. बातचीत में नमन और उसके दोस्त आतिश ने व्यापारी नवीन मित्तल की हत्या की बात कबूल ली.
फिलहाल, पुलिस ने नामजद आरोपी नमन जिंदल और आतिश को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मृतक व्यापारी के शव को भोपा गंग नहर से बरामद कर लिया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





