कारोबारी ने खरीदी चांद पर जमीन, इस जगह हुआ अलॉटमेंट, पढ़े पूरी खबर

इस्लामपुर: धरती पर आशियाने के लिए जमीन खरीदना हर किसी का ख्वाब होता है, लेकिन अगर चांद पर जमीन खरीदी जाए तो उसकी चर्चा होना लाजिमी है. राजस्थान के झुंझुनूं जिले के एक शख्स ने चांद पर 14 एकड़ जमीन खरीदी है. यह शख्स हैं जिले के इस्लामपुर के रहने वाले एनआरआई व्यवसायी ओमप्रकाश जांगिड़, इन्होंने चांद पर इससे पहले 2012 में भी जमीन खरीदी थी, जो तीन एकड़ थी. यह 3 एकड़ जमीन सी ऑफ़ मसकोवी में थी. सी ऑफ़ मसकोवी में ही दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत राजपूत की जमीन भी है. इसके बाद उन्होंने 11 एकड़ जमीन 2018 में खरीदी थी, जिनके कागजात हाल ही में उन्हें मिले हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





