भारत

व्यापारी और उसकी पत्नी ने फेसबुक पर लाइव आकर खाया जहर, पहली बार सामने आया ऐसा वीडियो

jantaserishta.com
9 Feb 2022 2:59 PM IST
व्यापारी और उसकी पत्नी ने फेसबुक पर लाइव आकर खाया जहर, पहली बार सामने आया ऐसा वीडियो
x

बागपत: उत्‍तर प्रदेश के बागपत में आर्थिक तंगी से जूझ रहे जूता व्यापारी ने फेसबुक लाइव कर जहर खा लिया। पत्नी ने उसे रोकने की भरपूर कोशिश की, पर विफल होने पर उसने भी वही जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में पत्नी की मौत हो गई, जबकि व्यापारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि व्यापारी पर बैंक और लोगों का 32 लाख रुपये का कर्ज था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल में जुट गई है।
कासिमपुर खेड़ी गांव के रहने वाले व्यापारी राजीव कुमार(40 वर्ष) पुत्र सोहनपाल बड़ौत में सुभाष नगर कॉलोनी में रहता है। उनका बड़ौत में बावली रोड पर जूते का शोरूम है। मंगलवार को राजीव कुमार ने फेसबुक लाइव कर जहर खा लिया। इस दौरान उसने कहा कि वह आर्थिक रूप से परेशान चल रहा है। कोरोना काल में व्यापार चौपट होने से वह कर्ज में डूब गया है। राजीव ने आरोप लगाया कि कोरोना काल में कहीं से मदद नहीं मिली, जिस कारण वह जहर खाकर जान दे रहा है।
पति को जहर खाता देख पत्नी पूनम (38वर्ष)ने उसे रोकने का प्रयास किया और विफल होने पर उसने भी जहर खा लिया। एएसपी मनीष मिश्र ने कहा कि पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story