भारत
जिस्मफरोशी का धंधा: कमरे में अय्याशी का खेल, हाल देख पुलिस भी हुई हैरान
jantaserishta.com
18 Sept 2022 3:54 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
होटल में का नजारा जिसने भी देखा शर्मसार हो गया।
अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ के एक होटल में का नजारा जिसने भी देखा शर्मसार हो गया। पुलिस की छापेमारी होटल के अंदर से शराब की बोतलें और 11 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने होटल के अंदर सेक्स रैकेट चला रहीं दो महिलाओं और एक युवक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस होटल मालिक और मैनेजर से भी मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
मामला लोधा थाना क्षेत्र का है। दिल्ली हाईवे पर मौजूद मून होटल में कई दिनों से लड़कियां और औरतें बुलाई जा रही थीं। कई दिनों से होटल के अंदर देह व्यापार चल रहा था। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो उसने छापेमारी का प्लान बनाया। पुलिस ने टीम के साथ होटल में रेड मार दी। होटल में रेड पड़ने की खबर से होटल के अंदर हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल का कमरा खुलवाया तो नजारा देखकर दंग रह गई।
कमरे के अंदर एक किशोर और दो महिलाएं मौजूद थीं। इसी कमरे में एक पुरुष भी था। सभी आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस ने होटल मालिक रतन ठाकुर, मैनेजर मुकेश कुमार मौर्य और ग्राहक सुंदर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो लोग मौका पाकर भाग निकले। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान जो दो लोग फरार हो गए हैं। उनके से एक युवक लड़कियों के संपर्क में रहता था। अलीगढ़ निवासी आशु कुमार लड़कियों को होटल लाता था। फिलहाल वह काफी समय से गाजियाबाद में ही रहता था। सीओ मोहसिन खान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी छह लोगों को जेल भेज दिया गया है। होटल को सील करके अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





