भारत

चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने किया भांडाफोड़, एक युवती को मुक्त कराया

jantaserishta.com
13 April 2022 6:12 PM IST
चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने किया भांडाफोड़, एक युवती को मुक्त कराया
x
पुलिस ने देह व्यापार का धंधा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है.

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में पुलिस ने देह व्यापार का धंधा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है. बंगाल सीमा से लगे रौटा में चल रहे कई गैर-कानूनी कामों के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद छापेमारी कर पुलिस ने एक युवती को मुक्त कराया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गुनहगारों में खौफ पैदा हो गया है.

बायसी अनुमंडल अंतर्गत रौटा थाना क्षेत्र में चल रहे जिस्मफरोशी के गोरखधंधे की भनक लगते ही पुलिस हरकत में आई और गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में जगह-जगह छापेमारी की गई और युवती को देह व्यापार में से मुक्त कराया.
इस मामले पर डीएसपी सह बायसी थाना अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल टीम गठन कर एक घंटे के अंदर ही एक युवती को जिस्मफरोशी के धंधे से मुक्त कराया गया. साथ ही जिस्मफरोशी के सिंडिकेट में शामिल एक युवती को गिरफ्तार किया गया है.
डीएसपी आदित्य कुमार के स्पेशल टीम में सह बायसी थाना अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता अमौर थाना अध्यक्ष राजीव आजाद रोटा थाना अध्यक्ष जितेंद्र राणा शामिल थे. इस मामले पर स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस्मफरोशी का यह अड्डा कोई नया नहीं बल्कि काफी दिनों से चल रहा है. इसके तार पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story