भारत

होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, अचानक पहुंची पुलिस की टीम तो...

jantaserishta.com
21 Jun 2022 6:34 PM IST
होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, अचानक पहुंची पुलिस की टीम तो...
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है.

यमुनानगर: हरियाणा में यमुनानगर के संतपुरा रोड स्थित एक होटल व कैफे में छापा मारकर पुलिस ने कई युवक-युवतियों को गिरफ्त में लिया है. इनमें से कुछ युवक-युवतियां होटल के अंदर छोटे-छोटे केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले. मौके पर शराब की बोतलें, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य सामान भी बरामद किया गया. पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने होटल के डेली रजिस्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया है.

कहा जा रहा है कि होटल की आड़ में यहां देह व्यापार चल रहा था. पुलिस ने जब वहां छापा मारा तो युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. होटल के रजिस्टर में भी इन लोगों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला. पुलिस के मुताबिक, दो दर्जन से भी अधिक युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस इस मामले से जुड़ी सभी परतें खंगाल रही हैं. एसएचओ कमलजीत ने बताया कि होटल में शराब भी पिलाई जा रही थी. होटल के पास शराब पिलाने को लेकर किसी भी तरह का लाइसेंस नहीं मिला. होटल मालिक को अरेस्ट कर लिया गया है. वहां जिस्मफरोशी का धंधा कब से चलाया जा रहा था, यह बात जांच के बाद सामने आएगी.
यमुनानगर के एसएचओ सिटी कमलजीत सिंह ने बताया कि होटल में लड़के-लड़कियों के पास कोई दस्तावेज नहीं मिले. होटल में अनैतिक कार्य को लेकर कार्रवाई की गई है. हिरासत में लिए गए लोगों की डिटेल ली जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story