भारत

बस नदी के तेज बहाव में फंसी, लोगों की सांसे अटकी

jantaserishta.com
22 July 2023 11:54 AM IST
बस नदी के तेज बहाव में फंसी, लोगों की सांसे अटकी
x
देखें VIDEO.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) की एक बस बिजनौर जिले के मंडावली थाना इलाके में कोटावाली नदी के तेज बहाव में फंस गयी। हालांकि, इस दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
बिजनौर स्थित नजीबाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार को नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर थाना मंडावली क्षेत्र में कोटावाली में एक रोडवेज बस बीच रोड में पानी के तेज बहाव के कारण फंस गई। तेज बहाव के बीच सभी सवारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को जेसीबी मशीन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिर, बस को भी बाहर कर लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story