भारत

बेहद दर्दनाक! बस ने युवती को कुचला, CCTV में कैद हुआ हादसा

jantaserishta.com
1 Nov 2022 12:12 PM IST
बेहद दर्दनाक! बस ने युवती को कुचला, CCTV में कैद हुआ हादसा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
नई दिल्ली: नई दिल्ली के करोल बाग इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. फैज रोड पर पैदल जा रही 27 साल की युवती को एक बस ने कुचल दिया और उसे घसीटते हुए आगे ले गई. इस हादसे में घायल ने दम तोड़ दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.
मृतक युवती की पहचान 27 साल की सपना के रूप में हुई. वह गाजियाबाद के लोनी स्थित रामेश्वर पार्क में रहती थी. उसके पिता खाड़ी बाओली इलाके में ठेला गाड़ी चलाते हैं.
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह 9 बजे की है. सपना झंडेवाला एक्सटेंशन में स्थित ग्लोबेक्स लॉजिस्टिक्स कंपनी में काम करती थी. वह कंपनी में रिसेप्शनिस्ट थी. घटना के समय वह घर से ऑफिस ही आ रही थी. तभी सड़क क्रॉस करते समय यह हादसा हो गया.
पुलिस ने आगे बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है. गाड़ी के बोर्ड पर दिल्ली-जयपुर-अजमेर लिखा था. ये बस इसी रूट पर चलती थी. बस के मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है साथ ही आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है. मामले में कार्रवाई जारी है.
इस हादसे में यह सामने आया है कि ड्राइवर ने बस को अचानक से आगे बढ़ा दिया था, जिससे युवती को संभलने का मौका तक नहीं मिला, उससे पहले ही बस ने उसे बुरी तरह कुचल दिया. यही नहीं, लहूलुहान हो चुकी युवती को घसीटते हुए बस आगे तक ले गई. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story