भारत

बैटरी में शॉर्ट होने से बस में लगी आग, सफर कर रहे थे 82 श्रद्धालु

Nilmani Pal
8 Sept 2025 8:19 AM IST
बैटरी में शॉर्ट होने से बस में लगी आग, सफर कर रहे थे 82 श्रद्धालु
x
बड़ा हादसा

बिहार। कटिहार के एनएच-31 पर एक बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और धू-धू कर जल गई. बताया जाता है कि बस में 82 श्रद्धालु सवार थे, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बस अररिया से भागलपुर जा रही थी और घटना कोढा थानाक्षेत्र के फुलवरिया के समीप एनएच 31 पर हुई है.

आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. ऐसे में एनएच- 31 के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी. हालांकि सूचना लगते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन भी पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित किया. बस में सवार श्रद्धालु यात्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि बस चल रही थी. अचानक बस से धुआं निकलने लगा. जिसके बाद ड्राइवर ने बस को रोककर चेक किया तो बैटरी के पास शॉर्ट सर्किट की वजह से धुआं निकल रहा था. ऐसे में बस में सवार सभी यात्रियों को बस से नीचे उतार दिया गया और अचानक देखते ही देखते पूरे बस में आग फैल गई. जिस वजह से पूरी बस धू-धू कर जलने लगी.

कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. हालांकि मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई और फायर ब्रिगेड की टीम बुलाया. जिसके बाद आग बुझाई गई. बस में सवार सभी श्रद्धालु अररिया जिले के रहने वाले थे और सभी भागलपुर के कुप्पाघाट गंगा में कलश विसर्जन करने जा रहे थे.घटना के वक्त राहगीरों की भीड़ और एनएच-31 के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी. आग बुझने के बाद बस को साइड में किया गया और आवागमन को शुरू कराया गया.


Next Story