भारत
बस बनी आग का गोला...17 लोगों को लेकर आई ये खबर, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
14 Nov 2022 8:31 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को बुझाने के कोशिश की. लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी.
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में रविवार देर रात चलती बस में अचानक से आग लग गई. इस हादसे में 17 मजदूर बाल-बाल बचे. घटना उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की है. जानकारी के मुताबिक, बस जयपुर से नेपाल जा रही थी, तभी रास्ते में यह घटना हो गई. जैसे ही बस से धुआं निकलने लगा सभी मजदूर समय रहते बस से बाहर निकल आए और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई.
तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को बुझाने के कोशिश की. लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी.
उसराहार के थानाध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान की बस नबंर RJ 14 PE 0128 जयपुर से मजदूरों को लेकर नेपाल जा रही थी. रास्ते में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भरतिया कोठी के पास चलती बस में आग लग गई. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लगी है. फिलहाल असल कारणों का पता लगाया जा रहा है.
उधर, आगजनी की घटना में बाल-बाल बचे नेपाल के मजदूरों ने बताया कि जैसे ही बस से धुआं निकलना शुरू हुआ, वे लोग गाड़ी से उतर गए. देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई. पुलिस को और दमकल विभाग को सूचना दी गई. उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





