दबंगों की दबंगई: पुलिस टीम पर किया हमला, दरोगा समेत एक सिपाही घायल, जाने क्या है पूरा माजरा

कानपुर. उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर (Kanpur) देहात में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब दबंग रफीक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला (Attack On Police Team) बोल दिया. कहा जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया है. चौकी इंचार्ज की पिस्टल और सिपाही की बंदूक भी गांव के दबंगो ने छीन ली है. इस हमले में कहिंजरी (Kahinjari) के चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह और सिपाही समर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. गंभीर हालत के चलते दोनों को कानपुर देहात से कानपुर नगर के लिए रेफर किया गया है. चौकी इंचार्ज महिला उत्पीड़न की शिकायत की जांच करने पुलिस बल के साथ पहुंचे थे. हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद परिवार सहित मौके से फरार हो गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





