
x
गाजियाबाद: गाजियाबाद के कौशांबी थाना इलाके में सोमवार की रात दबंगों ने ईडीएम मॉल के पास एक युवक पर फायरिंग कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक अंकित की गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के डाबर चौराहे पर दुकान है। वह सोमवार की रात दुकान बंद कर ईडीएम मॉल की तरफ से अपने घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में ईडीएम मॉल के पास इकट्ठा दबंगों से उसकी कहासुनी हो गई। इस पर उन्होंने अंकित पर गोलियों से हमला कर दिया।
अंकित के चाचा प्रवीण के मुताबिक नगर निकाय चुनाव में हुई रंजिश के चलते दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने इसकी शिकायत पहले भी पुलिस से की थी। वहीं एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया की अंकित गोली लगने से घायल हुआ है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसकौशांबी थानाफायरिंगGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceKaushambi Police StationFiring
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





