भारत
स्कूटी रोकने पर दबंगों ने गार्ड को लाठी डंडों से पीटा, वीडियो आया सामने, 3 गिरफ्तार
jantaserishta.com
21 Jan 2023 10:54 AM IST

x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| सोसायटी के अंदर एंट्री को लेकर गार्ड के साथ मारपीट के वीडियो कई बार सामने आए हैं। एक ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के एक सोसाइटी से आया है। जहां पर कुछ दबंगों को गार्ड ने जब सोसाइटी के अंदर जाने से रोका और उनका पता पूछा तो दबंग लड़कों ने गार्ड को लाठी और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया और अब पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए शिकायत मिलने के बाद 3 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा -2 थाना इलाके का है।
इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत एनआरआई सिटी पुटीन ग्रीन सोसाइटी में गेट गार्ड द्वारा सोसाइटी के रहने वाले प्रिंस नागर, जो स्कूटी से अपने दोस्तों के साथ जा रहा था, उसको रोका गया था। जिस पर प्रिंस ने अपने साथी काव्य व मोहम्मद अली के साथ मिलकर गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गार्ड के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटना कोई नई नहीं है, इस तरीके की कई और घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है और उनमें कार्रवाई भी हुई है।
ग्रेटर नोएडा की NRI सोसाइटी मे मामूली विवाद मे गार्ड को पीटा#Video@noidapolice pic.twitter.com/VbKQc23gR4
— Amit Choudhary (@amitchoudhar_y) January 20, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





