भारत
दबंगों ने ढाबा संचालक को पीटा, सीसीटीवी कैमरे में मारपीट कैद
jantaserishta.com
17 July 2023 10:45 AM IST

x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ढाबे में दो दबंगों ने ढाबे के काउंटर पर रखा हुआ सामान फेंक दिया और विरोध करने पर ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों पिटाई कर दी। दबंगों द्वारा की गई मारपीट की घटना ढाबे पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। दबंगों की ढाबे में किये गये उत्पात और ढाबा संचालक को पीटने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना रविवार रात की है।
हबीबपुर गांव में देवीलाल एक ढाबा चलाता है, ढाबे पर दो युवक आए इन लोगों का देवीलाल के साथ विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों लोग ढाबे पर शराब पीने की बात कर रहे थे, जिसका देवीलाल ने विरोध कर दिया और ढाबे पर शराब पीने से उन्हें मना कर दिया। दोनों दबंग इतना गुस्सा हो गए कि एक युवक ने ढाबे के काउंटर पर रखा हुआ सामान फेंकना शुरू कर दिया और उसके बाद उन दोनों लोगों ने ढाबा संचालक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। दोनों दबंग मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल हुए देवीलाल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। ईकोटेक-3 थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि देवीलाल के ढाबे पर दबंगों द्वारा मारपीट का वीडियो सामने आया है। मारपीट करने वाले एक दबंग की पहचान बबली और उसके साथी के रूप में हुई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Tagsढाबा संचालकसीसीटीवी कैमराग्रेटर नोएडाईकोटेक-3 थानाDhaba OperatorCCTV CameraGreater NoidaEcotech-3 Police Station
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





