भारत

छात्र की कनपटी पर लगी गोली, हो गई आर-पार, स्कूल डायरेक्टर के घर वारदात

jantaserishta.com
23 April 2025 9:02 AM IST
छात्र की कनपटी पर लगी गोली, हो गई आर-पार, स्कूल डायरेक्टर के घर वारदात
x
फैली सनसनी.
वाराणसी: वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित खुशहाल नगर कॉलोनी में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब ज्ञानदीप स्कूल के 12वीं के छात्र हेमंत की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का यह चौंकाने वाला मामला स्कूल डायरेक्टर रामबहादुर सिंह के घर में सामने आया, जहां उनका बेटा राज विजेंद्र सिंह और मृतक छात्र हेमंत अकेले कमरे में थे.
जानकारी केमुताबिक, राज विजेंद्र ने हेमंत को मिलने के बहाने घर बुलाया था. दोनों कमरे में बंद थे, तभी गोली चलने की आवाज आई. बताया जा रहा है कि गोली राज विजेंद्र की लाइसेंसी पिस्टल से चलाई गई और गोली हेमंत के सिर में मारी गई. घायल हेमंत को पहले सिंह मेडिकल और फिर BHU ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद से डायरेक्टर रामबहादुर सिंह, उनका बेटा और स्कूल का प्रिंसिपल फरार हैं. पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और हेमंत के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है. फिलहाल, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. घटना के बाद से स्कूल के डायरेक्टर, उसका बेटा और प्रिंसिपल फरार हैं.
एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि पार्किंग स्पेस में गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस हत्या के पीछे की वजह जानने में जुटी है. कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story