भारत

महाकाल की सवारी पर गंदगी फेंकने वाले के घर चला बुलडोजर, ढोल और नगाड़े बज रहे

jantaserishta.com
19 July 2023 1:20 PM IST
महाकाल की सवारी पर गंदगी फेंकने वाले के घर चला बुलडोजर, ढोल और नगाड़े बज रहे
x
प्रशासन की यह कार्यवाही अनोखे अंदाज में चल रही है.
उज्जैन: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी पर कथित रूप से गंदगी फैलाने कर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अदनान मंसूरी के मकान पर बुलडोजर चला है। प्रशासन की यह कार्यवाही अनोखे अंदाज में चल रही है, ढोल और नगाड़े बजाए जा रहे हैं।
सावन के महीने में बाबा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने निकलते हैं। इसी के तहत हर सोमवार को सावन के महीने में विशेष सवारी निकाली जाती है। यह सवारी निकल रही थी तभी अदनान मंसूरी के आवास की छत पर से सवारी पर कथित तौर पर गंदगी फैलाई गई।
इसका वीडियो भी सामने आया है। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई और उन्हें जेल भेज दिया गया। सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वाले के खिलाफ सरकार और प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाया और उसके अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर चला है।
बुधवार को प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों की मौजूदगी में भारी पुलिस बल की तैनाती में बुलडोजर चलाया गया और इसके मकान को जमींदोज कर दिया गया। इस मौके पर ढोल और बाजे भी बजाए गए। इस अनोखे तरीके के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि जो भी सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story