भारत

3 मंजिला मकान में पहुंच गया सांड, बेडरूम में पलंग पर करने लगा आराम, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
16 Jun 2021 4:44 PM IST
3 मंजिला मकान में पहुंच गया सांड, बेडरूम में पलंग पर करने लगा आराम, फिर जो हुआ...
x
हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

मध्य प्रदेश के रीवा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सांड तीन मंजिला मकान में घुस गया. खास बात ये थी कि ये सांड मकान के सबसे ऊपर वाले कमरे में पहुंच गया. जब घर के सदस्य वहां पहुंचे तो यह नजारा देख हैरान रह गए. बैल बिस्तर पर आराम फरमा रहा था. उसने बिस्तर पर ही गोबर कर दिया था.

रीवा के उपरहटी मोहल्ले का ये पूरा मामला है. जहां गेट खुला रह जाने पर सांड घर में प्रवेश कर गया. घर के अंदर सीढ़ियों से यह सांड तीन मंजिला मकान में सबसे ऊपर वाले कमरे में पहुंच गया. जब अचानक परिवार के लोगों ने कमरे से अजीब आवाजों को सुना, तो वे मौके पर पहुंच गए.
कमरे में बैल को देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए. सांड आराम से बिस्तर पर बैठा हुआ था. उसने बिस्तर पर ही गोबर कर दिया, इसके साथ ही कमरे में रखा सामान भी तोड़ दिया. आवारा सांड के सामने जाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था. उधर शोरगुल की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.
बैल ने कमरे के अंदर जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान लोगों द्वारा सांड का वीडियो बना लिया गया. साथ ही सांड को तीन मंजिला मकान से बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया. मकान मालिक ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद बैल को मकान से बाहर निकाला जा सका.
वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा जानवरों का आतंक है. दरवाजा खुला मिलते ही ये घरों में प्रवेश कर जाते हैं. ऐसा ही कुछ आज हुआ, जिसके चलते बैल घर में प्रवेश कर गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story