
x
Noida नोएडा: बुधवार को एक ऐसी हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। दरअसल, सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी की हत्या कर शव झाड़ियों में छुपा दिया और इस घटना को लेकर पुलिस को गुमराह करने के लिए बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट खुद ही पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।
हत्यारे पिता ने बेटी की हत्या कर शव यमुना पुश्ता के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। जब पुलिस को लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली तो जांच-पड़ताल शुरू की गई और इस दौरान चौंकने वाला खुलासा हुआ।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से यह खुलासा हुआ कि सौतेले पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर उसके शव को ठिकाना लगा दिया है और इस जुर्म से बचने के लिए गुमशुदगी की साजिश रची और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।
यह पूरा मामला जेवर थाना क्षेत्र के रोही गांव का है। मृतिका की पहचान 14 वर्षीय अंजलि के रूप में हुई है। मामले को लेकर डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि बीते 20 अप्रैल को पिता ने बेटी की हत्या कर शव फेंक दिया। जांच के दौरान पुलिस को मंगलवार को झाड़ियों से नाबालिग का शव बरामद हुआ। शव को जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया था।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता सुरेंद्र को बेटी की हत्या और पुलिस को गुमराह करने की साजिश रचने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं, मामले की जांच में खुलासा हुआ कि सौतेला पिता नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखता था। नाबालिग ने इसकी शिकायत अपने ननिहाल में की थी। इसी से नाराज होकर सौतेले पिता ने बेटी की हत्या कर दी।
Tagsग्रेटर नोएडा हत्यासौतेला पितानाबालिग हत्यायमुना पुश्ताजेवर थानाअंजलि हत्या केसपुलिस जांचसीसीटीवी खुलासागुमशुदगी साजिशउत्तर प्रदेश क्राइमजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





