भारत

नदी पर बना पुल अचानक ढहा, मच गई चीख पुकार

jantaserishta.com
11 Feb 2026 4:53 PM IST
नदी पर बना पुल अचानक ढहा, मच गई चीख पुकार
x
वीडियो भी सामने आया.
नई दिल्ली: असम के श्रीभूमि जिले के रामकृष्ण नगर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को सिंगला नदी पर बना पुल अचानक ढह गया. हादसे के वक्त पुल पर कुल छह गाड़ियां मौजूद थीं, जिनमें से चार छोटी गाड़ियां सीधे नदी में जा गिरीं. अनिपुर बाजार के पास हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे नाजुक हालत में सिलचर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इस पुल के गिरने से बराक घाटी के कई महत्वपूर्ण इलाकों का संपर्क पूरी तरह कट गया है.
बताया जा रहा है कि रामकृष्ण नगर के अनिपुर बाजार में जब ये पुल गिरा तो वहां मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल का ढांचा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया, जिससे उस पर सवार वाहनों को संभलने का मौका नहीं मिला. चार गाड़ियां सीधे पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गईं.
स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं और नदी में गिरी गाड़ियों को निकालने के साथ-साथ अन्य यात्रियों की तलाश कर रहे हैं. इस महत्वपूर्ण पुल के गिरने का सीधा असर बराक घाटी के परिवहन पर पड़ा है. कई मुख्य रास्तों के बंद हो जाने से लोगों की आवाजाही थम गई है. घायलों की कुल संख्या और संपत्ति के नुकसान का सटीक आकलन अभी किया जा रहा है. फिलहाल प्रशासन का पूरा ध्यान घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और नदी में डूबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है. घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा है और बचाव दल क्रेन की मदद से गाड़ियों को निकालने की कोशिश कर रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story