स्टेज पर ही ठनका दुल्हन का माथा, दूल्हे की हरकत देख तोड़ दी शादी

बस्ती: बस्ती में नशे में धुत दूल्हे को देखकर जयमाल के स्टेज पर ही दुल्हन नाराज हो गई। दुल्हन और उसके पिता ने शादी से इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष में सुलह हो गई और बारात लौट गई। शहर के पुरानी बस्ती के एक मोहल्ले में सोमवार की रात लालगंज क्षेत्र से बारात पहुंची थी। जयमाल की रस्म होने जा रही थी। दुल्हन स्टेज पर पहुंची तो उसने देखा कि दूल्हा नशे में धुत है। उसका व्यवहार भी ठीक नहीं है। वह नाराज हो गई और स्टेज से उतर गई। उसने अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी और शादी से इनकार कर दिया।
दुल्हन के परिजनों को जब दूल्हे के नशे में होने की जानकारी हुई तो वे आपा खो बैठे। दूल्हा पक्ष के लोगों व बारातियों को बैठा लिया। शादी पर हुए खर्च की मांग कर दी। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। बीच-बचाव की तमाम कोशिशें नाकाम होने के बाद किसी ने पुरानी बस्ती थाने को सूचना दे दी। एसआई दिनेश राय अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बात की। एसआई का कहना था कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। देर रात में दोनों पक्षों में सुलह हो गई और बिना दुल्हन साथ लिए बारात लौट गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






