भारत

दुल्हन की करतूत, ये कांड करके हुई फरार

jantaserishta.com
26 Nov 2024 11:57 AM IST
दुल्हन की करतूत, ये कांड करके हुई फरार
x

सांकेतिक तस्वीर

दूल्हा बौखलाया.
रामपुर: यूपी के रामपुर में मिलक में शादी के चंद दिन बाद ही दुल्हन ने ऐसा कांड किया कि दूल्हा और उसका परिवार बौखला गया। दरअसल, दुल्हन घर में रखे सोने के जेवर और फोन लेकर फरार हो गई। दुल्हन की तलाश कर रहे परिजनों ने दुल्हन और उसके साथी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। तहरीर देकर कार्रवाई कि मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसने अपने अपाहिज बेटे की शादी अपने दामाद के संपर्क के एक व्यक्ति के माध्यम से रुद्रपुर निवासी एक युवती से एक माह पूर्व कराई थीं। जिसकी बदले में लड़की पक्ष के लोगों ने 60000 की मांग की थी। उन्होंने पैसे देने के बाद शादी संपन्न हुई। आरोप लगाया कि उसके कुछ दिनों तक वह परिजनों के साथ रही लेकिन बीते 9 नवंबर को वह घर में रखे सोने के जेवर और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। काफी तलाश करने के बाद उसका पता नहीं चला।
पुलिस को भी तहरीर देकर इंसाफ कि गुहार लगाई थीं। संबंधियों के साथ लुटेरी दुल्हन को ढूंढने का प्रयास किया तो उन्हें किसी माध्यम से आरोपित दुल्हन को नगर में होने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और लोगों ने मिलकर लुटेरी दुल्हन और उसके साथी को पकड़ लिया और थाने ला कर पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखें जाने तक लुटेरी दुल्हन उसका साथी व व्यक्ति के परिजन कोतवाली में मौजूद थे। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि उपरोक्त प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जांच उपरांत पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story