ना काफिले में गाड़ियां नहीं ना ही घोड़ी: तीन नावों में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, बाढ़ में डूबा था लड़की का घर, वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

बिहार (Bihar) में बाढ़ (Flood) से कई जिलों में हालात खराब हैं. सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं. सड़कें डूब गई हैं. ऐसे में जरूरी कामों के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है. बिहार के समस्तीपुर (Samastipur) जिले में एक ऐसा ही मामला सामना आया जहां एक बारात (Wedding Procession) ऐसा निकली जिसके काफिले में गाड़ियां नहीं ना ही घोड़ी थी, यहां नाव से बारात निकली. बाढ़ के पानी में डूबे दुल्हन (Bride) के घर तीन नावों के साथ बारात पहुंची और दुल्हन की विदाई भी नाव पर ही हुई.
#WATCH | Bihar: A wedding procession reached a bride's home in Samastipur's Gobarsittha village on boats & returned with her on the same, as the village is inundated due to rise in water level of Bagmati River. Three boats were arranged by the villagers for the procession. pic.twitter.com/10U3vq3mCW
— ANI (@ANI) July 10, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





