भारत

बुलडोजर पर दिखा दूल्हा, दुल्हन को लेने पहुंचा, देखने जुट गया पूरा इलाका

jantaserishta.com
22 Jun 2022 2:52 PM IST
बुलडोजर पर दिखा दूल्हा, दुल्हन को लेने पहुंचा, देखने जुट गया पूरा इलाका
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है.

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां पर सिविल इंजीनियर दूल्हा घोड़ी पर नहीं बुलडोजर पर बैठकर आया. अपनी शादी को यादगार बनाने का ये नायाब तरीका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल दूल्हा अंकुश जायसवाल पेशे से सिविल इंजीनियर है और टाटा कंसल्टेंसी में काम करते हैं. वो इन दिनों मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.

अंकुर की शादी बैतूल के पाढर निवासी स्वाति मालवीय से हुई. मंगलवार को अंकुश दूल्हन को लेने बुलडोजर लेकर उसके घर पहुंचे. अंकुर के दोस्तों ने इस बारात को खूब एन्जॉय किया. बारात घर से हनुमान मंदिर तक पहुंची इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी लोग अपने मोबाइल से नजारे को कैद करने लगे.
अंकुश का कहना है कि वो पेशे से सिविल इंजीनियर हैं उनका हमेशा से सपना था कि वो घोड़ी पर नहीं बल्कि जेसीबी मशीन पर बैठकर अपनी दुल्हन लेने जांए. शुरुआत में परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे पर वो बाद में मान गए. बुलडोजर पर बारात निकलने से उनकी शादी यादगार हो गई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story