भारत

दूल्हे को वरमाला पहना रही थी दुल्हन, रौब में चली गोली सीधा जाकर लगी, देखें SHOCKING वीडियो

jantaserishta.com
17 July 2021 5:52 PM IST
दूल्हे को वरमाला पहना रही थी दुल्हन, रौब में चली गोली सीधा जाकर लगी, देखें SHOCKING वीडियो
x
आरपार होकर एक अधेड़ को लग गया है.

सुपौल: सरकार के सख्त निर्देश के बाबजूद आये दिन कहीं न कहीं से शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग की सूचना मिलती रहती है. ताजा मामला सुपौल जिले का है. जहां एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान हर्ष फायरिंग की गई है. खास बात यह है कि हर्ष फायरिंग में निकली गोली दुल्हन के शरीर के आरपार होकर एक अधेड़ को लग गया है. जानकारी मिली है कि यह वीडियो प्रतापगंज थाना क्षेत्र का है जहां देर रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग किया गया है. यह घटना प्रतापगंज प्रखंड के गोविंदपुर वार्ड 01 में कृपानंद यादव की पुत्री के शादी समारोह का बताया जा रहा है. जहां बराती पक्ष के लोगों द्वारा किये गए हर्ष फायरिंग में दुल्हन को ही गोली मार दिया गया. गोली दुल्हन के शरीर के आरपार होकर एक अधेड़ व्यक्ति को भी जा लगी.

इस तरह की हर्ष फायरिंग समझ से परे हैं. आजकल शादी विवाह के अवसर पर इस तरह की हुडदंग बाजी और पागलपन समाज में क्या संदेश दे रहा यह सोचने वाली बात है. खास बात यह है कि इस तरह की घटनाओं का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. जानकारी मिली है कि गोली लगने के बाद दुल्हन और एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया है. एक व्यक्ति दरभंगा डीएमसीएच में इलाजरत है.
वहीं गोली चलाने वाले बाराती का पहले स्थानीय लोगों ने खूब खिदमत किया जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. घटना के बाद गाँव मे सन्नाटा पसर गया है. हालांकि सुखद बात यह है कि गोली लगने के बाद भी दुल्हन की शादी हुई और उसके बाद उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story