भारत

ब्यूटी पार्लर में जयमाला से पहले तैयार हो रही थी दुल्हन, मोबाइल पर दूल्हे का आया मैसेज, देखते ही उड़े होश

jantaserishta.com
30 April 2021 9:54 AM IST
ब्यूटी पार्लर में जयमाला से पहले तैयार हो रही थी दुल्हन, मोबाइल पर दूल्हे का आया मैसेज, देखते ही उड़े होश
x

ब्यूटी पार्लर में जयमाला से पहले तैयार हो रही दुल्हन के मोबाइल पर आए एक मैसेज ने सभी के होश उड़ा दिए. ये मैसेज था दूल्हा का, जिसमें लिखा था कि शादी कैंसिल हो गई है. अब वे बारात लेकर नहीं आ रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर शादी से ऐनवक्त पहले वर पक्ष ने बारात लाने से इनकार कर दिया. दूल्हे ने दुल्हन के मोबाइल पर मैसेज किया, जिसमें लिखा था कि शादी कैंसिल हो गई है. अब वे बारात लेकर नहीं आ रहे हैं. ये मैसेज पढ़कर दुल्हन के होश उड़ गए. लड़की के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.
कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र के कंगागंज कॉलोनी की रहने वाली पुष्प लता की शादी महाराजपुर ​थाना क्षेत्र के गांव करौली निवासी क्रांति सिंह के साथ तय हुई थी. 28 अप्रैल को बारात आनी थी. लड़की के घर में बारात के स्वागत की तैयारी की जा रही थी. वहीं दुल्हन बनने जा रही पुष्प लता अपनी सहेलियों के साथ ब्यूटी पार्लर तैयार होने के लिए गई थी.
जब पुष्पलता ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी, तभी उसके मोबाइल पर मैसेज आया. ये मैसेज दूल्हे का था, जिसमें लिखा था कि अब वे बारात लेकर नहीं आ रहे हैं. शादी कैंसिल हो गई है. ये मैसेज पढ़कर दुल्हन के होशो-हवाश उड़ गए. उसने परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा. मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की ने बताया कि लड़के वालों ने दहेज की मांग को लेकर शादी कैंसिल की है.
पुष्पलता ने साफ कहा कि अब वो इस लड़के से शादी करेगी भी नहीं, लेकिन लड़के और उसके घरवालों को सजा जरूर दिलवाकर रहेगी. उसने बताया कि इस तरह शादी कैंसिल होने से बहुत बड़ी बेइज्जती हुई है. शादी में 30 लाख का खर्चा किया गया है, 12 लाख रुपये की गाड़ी खरीदी गई थी, लेकिन दहेज लोभी लड़के वाले इससे खुश नहीं थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story