भारत
दुल्हन की होने वाली थी विदाई, तभी चल गई गोली...मच गई अफरातफरी
jantaserishta.com
11 Nov 2024 5:15 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मौके पर पहुंची पुलिस.
फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर जिले में शादी का एक कार्यक्रम चल रहा था. दुल्हन की विदाई होने वाली थी. उसी समय किसी ने फायर कर दिया. बंदूक की गोली दुल्हन के माथे से छूते हुए निकल गई, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
फिरोजपुर के खाई खेमे गांव में शादी के कार्यक्रम की आखिरी रस्म बची रह गई थी. जब दुल्हन का समय आया तो किसी ने फायर कर दिया, जिसकी गोली दुल्हन के माथे से छूते हुए निकल गई. दुल्हन बुरी तरह जख्मी हो गई और उसे तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि लड़की की शादी थी और जब वहां से विदाई होने लगी, तो किसी ने गोली चला दी क्योंकि गोली लड़की को लग गई और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इसलिए हम जांच कर रहे हैं कि गोली किसने चलाई थी. वहीं इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि लड़की के सिर पर गोली लगी है अभी हालत नाजुक बनी हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





