भारत

HIV पॉजिटिव निकली दुल्हन, पांच लोगों ने मनाई सुहागरात, फिर....

jantaserishta.com
23 Jun 2024 7:24 PM IST
HIV पॉजिटिव निकली दुल्हन, पांच लोगों ने मनाई सुहागरात, फिर....
x
पढ़े पूरी खबर
LUCKNOW लखनऊ: पश्चिमी यूपी एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले लोगों से शादी करके उन्हें लूटने वाली उत्तराखंड की एक दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अब उस लुटेरी दुल्हन ने जो पुलिस को बताया उसे सुनकर मानों लोगों के होश ही उड़ गए। दरअसल वह लुटेरी दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव मिली है। इसकी जानकारी लगते ही वह पांच दूल्हे टेंशन में आ गए हैं जिन्होंने उस लड़की से शादी करके धोखा खाया था। पुलिस अब महिला के साथ सुहागरात मनाने वालों की तलाश कर रही है। पुलिस ने सभी लोगों का टेस्ट करवाएगी जिन्होंने महिला से संबंध बनाए थे और महिला से शादी की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तराखंड के रुद्रपुर की रहने वाली एक महिला यूपी के भोले-भाले दूल्हों को फंसाती थी। फिर उनसे शादी करके उन्हें लूटकर फरार हो जाती थी। महिला अकेली नहीं पूरे गिरोह के साथ काम करती थी। पिछले महीने लूटपाट की घटनाएं बढ़ जाने के बाद पुलिस ने शिकंजा कसा तो महिला को समेत उसके गैंग के सात और लोगों को धर दबोचा था। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया। महिला ने जब बताया कि वह एचआईवी पॉजिटिव है तो पुलिस के कान ही खड़े हो गए। महिला के एचआईवी पॉजिटिव की खबर ने पुलिस-प्रशासन में मानों भूचाल सा ला दिया हो।
पुलिस ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर महिला का टेस्ट करवाया। टेस्ट में भी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पुलिस अब महिला से उन लोगों के नाम पता करने में जुटी है, जिनके साथ सुहागरात मना चुकी है। महिला ने पुलिस को उन पांच दूल्हों के बारे में भी बताया जिनसे शादी करके वह उन्हें लूटपाट का शिकार बना चुकी है। महिला के एचआईवी पॉजिटिव की खबर जब उससे शादी करने वाले उन पांच दूल्हों को लगी तो वह भी टेंशन में आ गए। पुलिस अब इनका भी टेस्ट करवाएगी।
पुलिस ने बताया कि लुटेरी दुल्हन अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पहले पैसे वालों से संपर्क बढ़ाती थी फिर उन्हें फंसाती थी। कुंवारे लोगों को टारगेट करके उनसे शादी करती थी। पुलिस ने बताया कि महिला इतनी शातिर है कि वह शादी के बाद कुछ दिन ससुराल में रहती थी। ससुराल में सबका दिल जीतने के बाद मौका पाते ही वहां से गुहने चुराकर फरार हो जाती थी। इसके बाद महिला बीमार भी हो गई थी। उस दौरान महिला की जांच कराई गई तो उसके एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। महिला ने इस दौरान किसी भी तरह की कोई दवा भी नहीं ली और वहां से चली गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story