भारत
दुल्हन ने दूल्हे को पहुंचाया पुलिस के पास, फटी रह गई सबकी आंखें
jantaserishta.com
6 July 2024 2:03 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
घटना चर्चा का विषय बनी रही।
शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में बारात न लाने पर दुल्हन ने दूल्हे को बहाने से शुक्रवार की सुबह रिश्तेदारों के साथ बुलाया और पुलिस से पकड़ा दिया। दिनभर यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। बता दें कि निगोही की रहने वाली लड़की की शादी जलालाबाद के एक लड़के के साथ तय थी। गुरुवार को लड़की की बारात आनी थी। लड़की के घरवालों ने शादी की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली थीं। मेहमान भी आ गए थे। रात नौ बजे तक जब बारात नहीं आई - तब लड़की के परिजनों ने लड़के के घरवालों से संपर्क किया, लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा था। बारात में आए मेहमानों को लौटना पड़ा।
उधर, लड़के के घर एटा से उसकी प्रेमिका पहुंच गई थी और उससे शादी की जिद करने लगी थी। जिस कारण बारात नहीं पहुंच सकी। इसलिए लड़के के घरवाले लड़की के घरवालों का फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पूरी रात गुजरने के बाद शुक्रवार सुबह चार बजे लड़की ने लड़के को फोन किया। कहा कि हम बारात कर लेंगे। कुछ रिश्तेदारों को लेकर घर आ जाओ। इसके बाद लड़का रिश्तेदारों के साथ लड़की के घर पहुंचा।
लड़की ने दूल्हे और उसके साथ आए अन्य रिश्तेदारों को अपने चाचा के घर रूकवाया, फिर पुलिस को सूचना दी और उसे पकड़वा दिया। फिर दिनभर दोनों पक्षों में बात चलती रही। देर शाम पुलिस ने चालान कर लड़के को छोड़ दिया। पुलिस ने लड़के से कहा कि जब भी बुलाया जाए। थाने आ जाना। बताया जा रहा है कि लड़की का कहना है कि अब शादी हम इसी लड़के से करेंगे। दोनों पक्षों के बीच इसको लेकर बातचीत की जानी है।
Tagsशाहजहांपुरशाहजहांपुर न्यूज़शाहजहांपुर पुलिसदुल्हनदूल्हाShahjahanpurShahjahanpur NewsShahjahanpur PoliceBrideGroom
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





