भारत

दुल्हन ने अचानक शादी से किया मना, हो गए थे फेरे-भर गई थी मांग...जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
15 Dec 2021 8:20 AM IST
दुल्हन ने अचानक शादी से किया मना, हो गए थे फेरे-भर गई थी मांग...जानें पूरा मामला
x
दूल्हे के एक हाथ की तीन उंगलियां कटी हुईं थीं.

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर दुल्हन ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया. इस पर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ और मामला पुलिस तक जा पहुंचा.

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में अब तक कोई सुलह नहीं हो सकी है. पुलिस इस मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटी है. लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहा हैं. वहीं दुल्हन ने भी दूल्हे पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया है.
दुल्हन ने अचानक शादी से किया इनकार
यह मामला अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरौली का है. शादी समारोह के दौरान दूल्हे का खूब स्वागत हुआ, बारातियों ने खाना खाया, जयमाला हो गई, फेरे हो गए, मांग भराई तक हो गई पर जैसे ही मंडप में कन्यादान के समय हाथों में हल्दी लगाने की रस्म के लिए दूल्हे ने अपना हाथ आगे बढ़ाया तो दुल्हन की चीख निकल गई और उसने शादी की रस्में पूरी करने से मना कर दिया. क्योंकि दूल्हे के एक हाथ की तीन उंगलियां कटी हुईं थीं.
दूल्हे के एक हाथ की तीन उंगलियां कटी हुईं थीं
दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद हंसी-खुशी चल रहे शादी के कार्यक्रम में खलल पड़ गया. दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे के हाथों की उंगलियां कटी होने की जानकारी छिपाई गई और सभी को धोखे में रखा गया. इसके अलावा दुल्हन पक्ष पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि दोनों ही बिचौलियों को बंधक बना लिया है.
पुलिस मामले की सुलझाने की कोशिश में जुटी
दूल्हा पक्ष का कहना है कि कटी उंगलियों की जानकारी दी गई थी. उसके बाद ही शादी तय हुई. यही वजह है कि शादी का कार्यक्रम लगभग पूरा हो गया, लेकिन विदाई से इनकार कर दिया गया. हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. फिलहाल दूल्हा पूरी बारात के साथ दुल्हन की विदाई के लिए इंतजार कर रहा है. वहीं, दुल्हन विदाई की रस्म के लिए तैयार नहीं है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story