भारत
अचानक दुल्हन ने दूल्हे को देखकर शादी से इनकार किया, बारात लौटी खाली हाथ
jantaserishta.com
9 March 2026 2:12 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
भोजपुर: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया जब फेरे की रस्म शुरू होने से पहले ही दुल्हन अपने परिवार के साथ समारोह स्थल से चली गई. इसके बाद काफी देर तक इंतजार और तलाश के बावजूद जब दुल्हन पक्ष वापस नहीं लौटा तो दूल्हा और बारातियों को बिना शादी के ही वापस लौटना पड़ा.
जानकारी के अनुसार, संदेश थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव निवासी शिवजी सिंह के पुत्र सुधीर कुमार की शादी दलेलगंज गांव निवासी उदय सिंह की पुत्री शोभा कुमारी से तय हुई थी. दोनों परिवारों की सहमति से 3 मार्च को उदवंतनगर स्थित मेडिकल कॉलेज के पास एक निजी होटल में विवाह समारोह आयोजित किया गया था.
कार्यक्रम में हल्दी, मेहंदी, तिलक और विवाह सहित सभी रस्में एक ही दिन संपन्न करने की योजना बनाई गई थी. शादी को लेकर दोनों पक्षों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं. बारात निर्धारित समय पर होटल पहुंच चुकी थी और मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी.
इसी दौरान विवाह की मुख्य रस्म से पहले अचानक दुल्हन और उसके परिवार के लोग समारोह स्थल से वहां से चले गए. दूल्हा पक्ष के लोगों ने काफी देर तक दुल्हन और उसके परिजनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद बारात को बिना विवाह संपन्न हुए ही वापस लौटना पड़ा.
दूल्हा के पिता शिवजी सिंह के अनुसार, दुल्हन का मानना था कि लड़का अधिक उम्र का है और इस वजह से वो शादी के लिए अपनी सहमति नहीं बनाई. हालांकि शादी से पहले लड़की ने लड़का को दो बार देखा भी था और फोन से बातचीत भी कर रही थी, उसके सहमति से ही शादी का दिन भी तय हुआ था.
इसके बावजूद अचानक क्या हुआ कि दुल्हन अपने परिवार के साथ बिना कुछ कहे चली गई. जबकि दूल्हा सुधीर कुमार ने बताया कि शादी तय होने से पहले दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई थी और दुल्हन पक्ष के लोग उन्हें देख भी चुके थे.
स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी को लेकर कुछ असहमति की बातें सामने आई थीं, लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो सका था. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, जबकि दोनों पक्षों की ओर से आगे कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





