भारत
ससुराल पहुंचते ही भाग गई दुल्हन....दूल्हे पक्ष में हड़कंप, फिर पता चली ये बात
jantaserishta.com
21 April 2024 4:16 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस दुल्हन के घर पहुंची और उसके घर वालों से पूछताछ की।
चित्रकूट: यूपी के चित्रकूट में एक युवक ने शादी को लेकर जो सपने बुने थे वह सारी धरे के धरे रह गए। युवक की शादी हुई, दुल्हन भी घर आई लेकिन इसके बाद की रस्में पूरी नहीं हो पाई। दुल्हन मायके से विदा होकर ससुराल तो आई लेकिन उसके दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। दूल्हे को दुल्हन की हरकत का तनिक भी अंदाजा नहीं था। दूल्हे को कुछ पता चलता इससे पहले ही दुल्हन खेला करके चली गई। ससुराल वालों ने जब दुल्हन के कमरे का दरवाजा खोला तो वह भी हैरान रह गए। दुल्हन की हरकतों पर ससुराल वाले भी यकीन नहीं कर पा रहे थे लेकिन जब उनकी नजर कमरे में रखे बक्से पर पड़ी तो पूरा माजरा समझ आ गया। दरअसल शादी की पहली रात पर नई नवेली दुल्हन घर से सोने-चांदी के जेवरात और रुपये लेकर ससुराल से फरार हो गई। ससुराल वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दुल्हन की खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद दुल्हन के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई।
मामला रैपुरा थाना क्षेत्र के कपूरी गांव का है, यहां के रहने वाले अशोक नाम के युवक की मऊ तहसील के शिकरी गांव की रहने वाली निशा नाम की युवती से शादी तय हुई थी। 18 अप्रैल को दोनों की शादी थी। दूल्हा बारात लेकर लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंचा और शादी की सभी रस्मों के बाद अगले दिन दुल्हन को अपने घर ले आया। एक तरफ दुल्हन के दिमाग में कोई शातिर खेल चल रहा था तो दूसरी ओर दूल्हा सुहागरात की तैयारी कर रहा था। रात करीब आठ बजे के आसपास दुल्हन ने दूल्हे की सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया या यूं कहें कि उसके अरमानों को ठंडा कर दिया। दुल्हन जेवर और रुपये लेकर घर से फरार हो गई। सुहागरात पर दुल्हन इस तरह की हरकत कर जाएगी?
दूल्हे और उसके घर वालों को थोड़ा भी अंदाजा नहीं था। लड़के पक्ष के परिजन नेगचार के लिए दुल्हन को लेने के लिए उसके कमरे में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। कमरे में खुला बक्सा देखकर सबकुछ समझ आ गया। दूल्हे के घर वाले पहले तो दुल्हन की तलाश करते रहे, लेकिन जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला तो थाने पहुंचे और रिपोर्ट लिखाई। इसके बाद पुलिस दुल्हन के घर पहुंची और उसके घर वालों से पूछताछ की। पुलिस को जानकारी करने पर पता चला कि दुल्हन फोन पर किसी से घंटो बात करती थी। प्रथम दृष्टया पुलिस को मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है।
Tagsचित्रकूटचित्रकूट न्यूज़चित्रकूट पुलिसशादीदुल्हनChitrakootChitrakoot NewsChitrakoot PoliceMarriageBride
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





