भारत
दुल्हन ने 1 हफ्ते के पहले ही पति को छोड़ा, मजिस्ट्रेट के सामने पहुंची
jantaserishta.com
7 March 2024 8:25 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दूल्हा हक्काबक्का.
मैनपुरी: मैनपुर में नई नवेली दुल्हन ने 6 दिनों में ही पति को छोड़ दिया और एक बड़ा फैसला ले लिया। इससे पहले उसने पति से रिश्ता तोड़ दिया और सभी के सामने अपना फैसला सुनाते हुए बड़ा कदम उठाया। बेबर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नई-नवेली दुल्हन शादी के छठवें दिन शादी के बंधनों को तोड़ मजिस्ट्रेट को बयान देकर प्रेमी के साथ चली गई। शादी टूटने को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं नई-नवेली दुल्हन के इस फैसले से दूल्हा हैरत में पड़ गया है।
क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 28 फरवरी को जसवंत नगर से हुई थी। युवती को समझा बुझाकर व रस्में पूरी कर विदाई कर दी गई। ससुराल पहुंची युवती ने सच्चाई बताई तो ससुरालियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उधर उसके प्रेमी से भी वार्तालाप शुरू हो गया। दूल्हा पक्ष ने मायके पक्ष को अवगत कराया। जिसके बाद युवती के प्रेमी की शिकायत थाना में की गई। शिकायत होने पर युवती भड़क गई। मामला बिगड़ता देख ससुरालियों ने युवती को उसके मायके छोड़ दिया। पुलिस युवती को थाने ले आई। जिसके बाद उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां युवती ने अपने प्रमी के साथ जाने की गुहार लगाई।
युवती की गुहार के बाद कोर्ट ने उसे उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। बहीं दूल्हे के परिजनों का आरोप है कि अगर शादी कहीं और ही करनी थी तो परिजनों ने शादी क्यों मानी। सूत्रों की माने तो पुलिस ने मामले को सुलझाने को बहुत कोशिश की पर नई नवेली दुल्हन एक पल भी रुकने को तैयार नहीं थी। उसने अपना फैसला सुना दिया कि वो पति से रिश्ता तोड़कर प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। घर वालों और पुलिस के भी समझाने पर नहीं मानी और अपने प्रेमी के साथ चली गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





