भारत

इंतजार करती रही दुल्हन...दूल्हे के साथ ये क्या हो गया, पुलिस तक पहुंचा मामला

jantaserishta.com
6 Dec 2024 9:40 AM IST
इंतजार करती रही दुल्हन...दूल्हे के साथ ये क्या हो गया, पुलिस तक पहुंचा मामला
x

फोटो: AI 

जांच जारी.
बाराबंकी: बाराबंकी में थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से कई वर्षों तक प्रेम संबंध रखने के बाद प्रेमी किसी और से शादी करने जा रहा था। गुरुवार को उसकी बारात जानी थी। इसी बीच युवती थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़के को थाने ले आई। पूछताछ की तो मामला कुछ संदिग्ध लगा। पुलिस द्वारा मामले को सुलझने तक लड़के को शादी करने से रोक दिया गया है।
सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 नवंबर को एक युवती घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सतरिख थाने में मुकदमा पंजीकृत करवाया था। दो दिन बाद युवती घर लौट आई थी। इसी गांव के एक युवक की गुरुवार को लखनऊ के एक गांव में बारात जानी थी। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लेकिन बारात जाने से पहले गांव से फरार हुई युवती सतरिख थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि जिस युवक की बारात जानी है, उसी के कहने से वह घर से फरार हुई थी। उनके बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अब वह दूसरे से शादी करने के लिए बारात लेकर जा रहा है।
प्रेमिका की शिकायत पर सतरिख पुलिस ने शादी करने जा रहे युवक को घर से धर दबोचा और थाने लाकर पूछताछ की। संबंधित मामले में थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि युवती के फरार होने पर परिजनों द्वारा अज्ञात के खिलाफ लिखवाए गए मुकदमे की विधिक कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती है। तब तक आरोपी युवक को शादी करने के लिए रोका गया है। युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story