भारत
हनीमून पर दुल्हन को लगा सदमा, बाल को लेकर हुआ झगड़ा, फिर...
jantaserishta.com
5 May 2024 3:48 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दहेज में लाखों रुपये और जेवर लेने के बाद भी युवक के परिजन विवाहिता को परेशान किया।
कानपुर: यूपी के कानपुर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां समलैंगिक होने की बात छिपाकर एक युवक ने कानपुर की लड़की से शादी कर ली। यहां तक कि दहेज में लाखों रुपये और जेवर लेने के बाद भी युवक के परिजन विवाहिता को परेशान किया। आखिर में पति की बेरुखी और ससुरालजनों से तंग आकर विवाहिता ने अपनी मां को आपबीती बताई। अब विवाहिता के पिता ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज कराया है।
ये मामला कानपुर के करनैलगंज क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक युवती की शादी 29 जनवरी को लखीमपुर के एक युवक से जो हुई थी। वह गुरुग्राम के एक कंपनी में सेल्स एनालिसिस्ट है। ठाकुरगंज स्थित बेबियन इंपिरियल में शादी की रस्में पूरी हुई थी। युवती के पिता के मुताबिक दहेज और शादी में मिला कर करीब 20 लाख रुपये खर्च हुए थे। फरवरी महीने में हनीमून के लिए पति-पत्नी बैंकॉक गए थे। जहां पहुंचने पर पता चला है कि युवक के बाल ही नहीं है और वह विग लगाता है। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। आरोप है कि हनीमून के दौरान भी युवक ने पति धर्म का निर्वाहन नहीं किया था।
विवाहिता का आरोप है कि जब उसने समलैंगिक होने की बात छिपा कर शादी करने का विरोध दर्ज कराया तो उसने मारपीट की। बैंकाक से लौटने के बाद युवक गुरुग्राम चला गया था। इस दौरान विवाहिता ससुराल में रही। जहां सास-ससुर ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। पीड़िता के मुताबिक एक दिन वह पति का मोबाइल फोन देख रही थी। व्हाटसऐप खोलने पर युवराज के युवक की चैट मिली। जिसमें आपत्तिजनक बातें थी। इसी चैट से युवती को पति के समलैंगिक होने का पता चला। अब इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





