Top News

दुल्हन को आया गुस्सा और तोड़ दी शादी, बैरंग लौटी बारात, ऐसा क्या हुआ?

jantaserishta.com
13 Dec 2023 8:13 AM IST
दुल्हन को आया गुस्सा और तोड़ दी शादी, बैरंग लौटी बारात, ऐसा क्या हुआ?
x

बस्ती: नशे में टल्ली दूल्हे को देखकर जयमाल के स्टेज पर ही दुल्हन भड़क गई। दुल्हन और उसके पिता ने शादी से इंकार कर दिया। इसे लेकर काफी देर तक विवाद होता रहा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष में सुलह-समझौता हुआ, इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस हो गई।

यह घटना यूपी के बस्‍ती जिले के एक मोहल्ले की है। यहां सोमवार की रात लालगंज क्षेत्र से एक बारात आई थी। जयमाल के समय स्टेज पर पहुंची दुल्हन ने देखा कि दूल्हा नशे में धुत है। उसका व्यवहार ठीक नहीं है।

इसी बात को लेकर वह नाराज हो गई और स्टेज से उतर आई। उसने अपने घरवालों को इसकी जानकारी देने के साथ शादी से ही इंकार कर दिया। दुल्हन के परिजनों को जब दूल्हे के नशे में होने की जानकारी हुई तो वे भी आपा खो बैठे। बताया जा रहा है कि घरातियों ने दूल्हा पक्ष के लोगों और बारातियों को बैठा लिया गया।

शादी पर हुए खर्च की मांग की जाने लगी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा था। बीच-बचाव की तमाम कोशिशें नाकाम होने के बाद सूचना पुरानी बस्ती थाने को दी गई। थाने से एसआई दिनेश राय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष से बात की। एसआई का कहना था कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story