भारत

दुल्हन ने शादी के कुछ दिनों बाद ही बच्ची को दिया जन्म, हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा!

jantaserishta.com
7 Jun 2023 10:34 AM IST
दुल्हन ने शादी के कुछ दिनों बाद ही बच्ची को दिया जन्म, हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा!
x

DEMO PIC 

पुलिस ने गैंगरेप और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया है.
कानपुर: एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता ने बच्चे को जन्म दिया. इसके बाद पति और ससुराल वालों ने नवविवाहिता को अपनाने से इनकार कर दिया. वहीं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गैंगरेप और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया है.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र का है. थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक दलित युवती की शादी 15 मई 2023 को भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. शादी होने के बाद नवविवाहिता चौथी पर जब अपने मायके आई तो उसको 25 मई को पेट में दर्द हुआ. परिजनों ने उसे अकबरपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्रसव पीड़ा होने पर उसने 26 मई को एक बच्ची को जन्म दिया. बच्ची कमजोर होने पर कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. मामले की जानकारी पति और ससुरालजनों को हुई तो उन्होने पत्नी को अपनाने से इनकार कर दिया.
मामले की जानकारी क्षेत्र में हुई तो पीड़िता ने 6 जून को थाने में तहरीर देकर गांव के ही अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ़ कई बार जबरन दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाया है. मामले में रूरा थाने के इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह ने बताया कि अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ़ 374-D,506 और 3(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story