Top News

दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं…बैरंग लौटी बारात, हुआ कुछ यूं…

jantaserishta.com
11 Dec 2023 12:59 PM GMT
दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं…बैरंग लौटी बारात, हुआ कुछ यूं…
x

मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी में दूल्हे की हरकतों ने शादी में जमकर बवाल कराया। नतीजा ये हुआ कि दूल्हे को बिना दुल्हन के बारात से लौटना पड़ा। दरअसल लड़की वालों ने बारातियों की जमकर आवभगत की। द्वारचार के बाद खाना शुरू हो गया। खाने के साथ ही डीजे पर डांस होने लगा। जयमाल स्टेज पर पहुंचने से पहले दूल्हा डीजे पर पहुंच गया और पगड़ी उतारकर डांस करने लगा। यह देखकर दुल्हन का माथा फिर गया। डीजे पर डांस कर रहे दूल्हे के स्टेज देखकर दुल्हन को समझने में तनिक भी देर नहीं लगी कि दूल्हा शराबी है। सात फेरों से पहले ही दुल्हन ने सबके सामने अपना फैसला सुना दिया। दुल्हन के इस फैसले से बाराती और घराती सभी दंग रह गए। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौटनी पड़ी।

करहल क्षेत्र के समीप बरती ग्राम गंभीरा के बृजेश कुमार ने अपनी बेटी खुशबू की शादी ग्राम नसीरपुर के सचिन कुमार के साथ तय की थी। दोनों तरफ से बड़ी ही खुशी का माहौल चल रहा था, जब बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंची तो बारातियों को जोरशोर से स्वागत किया गया। इसके बाद जयमाल की रश्म शुरू हुई तो दुल्हन माला लेकर स्टेज पर पहुंची। इससे पहले ही दूल्हा पगड़ी उतारकर डीजे पर पहुंच गया और डांस करने लगा। दूल्हे ने शराब पी रखी थी। दूल्हे के डांस के स्टेप देखकर दुल्हन समझ गई कि दूल्हा शराबी है।

दूल्हे के पास से महक भी आ रही थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। हालांकि मामला किसी तरह से शांत करा दिया गया। इसके बाद बारात जब दरवाजे पर पहुंची तो दूल्हा लड़खड़ाने लगा। दूल्हे की चाल देखकर दुल्हन का माथा फिर गया और उसने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन ये बात सुनते ही बारातियों में हड़कंप मच गया। काफी समझाने के बावजूद भी दुल्हन खुशबू ने किसी की एक न सुनी और उसने अपने निर्णय को अटल मानते हुए शादी नहीं कीl इस बीच शराबी दूल्हे को बिना बहू लिए ही वापस जाना पड़ा इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Next Story