भारत

फेरों से ठीक पहले गायब हुई दुल्हन, कॉल कर कही ये बात

jantaserishta.com
1 Dec 2025 5:01 PM IST
फेरों से ठीक पहले गायब हुई दुल्हन, कॉल कर कही ये बात
x
चौंकाने वाला मामला.
उन्नाव: यूपी के उन्नाव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पुरवा थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव में शादी की रस्में चल रही थीं, लेकिन जयमाल की रस्म पूरी होते ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. जब फेरों के लिए उसे मंडप पर बुलाया गया, तब जाकर परिजनों को दुल्हन के गायब होने का पता चला.
अजयपुर गांव में बारात का स्वागत हिंदू रीति-रिवाज के साथ किया गया. धूमधाम से नाच-गाना हुआ. स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने खुशी-खुशी एक-दूसरे को जयमाल पहनाया. जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन अपने कमरे में चली गई, और दूल्हा अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त हो गया. जब फेरों की रस्म शुरू हुई और दुल्हन को मंडप पर बुलाया गया, तो वह कमरे में नहीं मिली.
दुल्हन के गायब होने की खबर सुनते ही बारातियों को जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने हंगामा कर दिया और दुल्हन के परिजनों को जमकर खरी-खोटी सुनाई. बाद में जब दुल्हन के पिता ने प्रेमी को फोन किया, तो दुल्हन ने खुद बात की. उसने अपने प्रेमी से शादी कर उसी के साथ रहने की बात कह डाली. यह सुनकर दुल्हन के पिता बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़े.
दुल्हन के पिता ने बारातियों और गांव वालों के ताने सुनकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. दुल्हन के बालिग होने की बात सामने आई है. इसके बावजूद, दुल्हन के पिता ने प्रेमी के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर थाने में दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन दूल्हे के परिजनों और बारातियों को बिन दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा. इस मामले में दोनों पक्षों ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story